{"_id":"6ad7abfed9b7c5398a008101","slug":"students-will-showcase-their-talents-at-the-childrens-festival-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-247477-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाल महोत्सव में आज हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाल महोत्सव में आज हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी
Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में बुधवार से जिलास्तरीय बाल महोत्सव शुरू होगा। एक नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी नृत्य, गायन, चित्रकला, भाषण, रंगोली, मेहंदी और प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। वहीं, हरियाणा दिवस पर विशेष रागनी प्रतियोगिता के जरिये बच्चों को लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव में विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुसार चार आयु वर्गों में शामिल किया जाएगा। इनमें पांचवीं कक्षा तक, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान एकल और समूह नृत्य, एकल व समूह गायन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, भाषण, लेखन, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग और देशभक्ति गीत जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा हरियाणवी रागिनी और नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर होगा विशेष आयोजन
वीरेंद्र यादव ने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के साथ जिले का स्थापना दिवस और जिला बाल कल्याण परिषद का स्थापना दिवस भी उत्साह से मनाया जाएगा। परिषद के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष रागिनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके जरिये विद्यार्थियों को हरियाणा की लोक संस्कृति, पारंपरिक गायन और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के कंप्यूटर, ब्यूटी केयर, सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्रों से उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। बच्चों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और परिषद के आजीवन सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विद्यार्थियों से भाग लेने की अपील
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित होती है। महोत्सव से संबंधित जानकारी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।