{"_id":"6990bd48d23a4fc53a05a3cd","slug":"students-will-have-to-submit-their-tablets-five-days-before-the-end-of-the-examination-rewari-news-c-198-1-fth1001-233575-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परीक्षा समाप्त होने से पांच दिन पहले विद्यार्थियों को जमा करने होंगे टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परीक्षा समाप्त होने से पांच दिन पहले विद्यार्थियों को जमा करने होंगे टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड
Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों से टैबलेट, चार्जर और अन्य सामान वापस कराने के आदेश जारी किए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के भीतर टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड जमा करने होंगे।
टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है और स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी) जारी नहीं किया जाएगा। निदेशालय के एसओपी में स्पष्ट किया गया है कि जो विद्यार्थी किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करेंगे। उन्हें पहले टैबलेट जमा कराना होगा।
कक्षा 11वीं में उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट अपने पास रखने की अनुमति रहेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई विद्यार्थी टैबलेट वापस नहीं करता है तो संबंधित स्कूल इसकी सूचना सीबीएसई बोर्ड को भेजेगा, जिससे छात्र का परिणाम रोकने की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि टैबलेट वापसी का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसमें छात्र का नाम, एसआरएन, आधार नंबर और टैबलेट का ईएमआई नंबर शामिल होगा। साथ ही टैबलेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी। अगर टैबलेट चोरी या गुम हो जाता है तो इसकी एफआईआर दर्ज करानी होगी।
बिना सूचना टैबलेट जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ई-अधिगम योजना के तहत जिले में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 14 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे।
-
12वीं के विद्यार्थी 6 अप्रैल तक जमा कर सकेेंगे टैबलेट
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट जमा कराने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के समाप्त होने के पांच दिनों के भीतर टैबलेट, चार्जर, सिम और अन्य संबंधित सामान जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समयावधि के भीतर टैबलेट जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की सूची विद्यालयों की ओर से तैयार की जाएगी। यह सूची शिक्षा विभाग, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड को भेजी जाएगी ताकि ऐसे विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सके।
-
टैबलेट गुम होने पर एफआईआर अनिवार्य
कोई विद्यार्थी टैबलेट गुम होने का कारण बताता है तो उसके माता-पिता को पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवानी होगी और उसके बाद विद्यालय मुखिया को अंडरटेकिंग और एफआईआर की कॉपी जमा करनी होगी। राजकीय उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट लौटाना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा की परीक्षा 20 मार्च को समाप्त होगी।
वर्जन
अंतिम परीक्षा से पांच दिन के अंदर विद्यार्थियों से टैबलेट जमा कराने और इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ के माध्यम से सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्धारित समयावधि में टैबलेट जमा कराकर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।- अशोक कुमार नामवाल, नोडल अधिकारी ई-अधिगम योजना।