फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students who excelled in the youth festival and sports competitions were felicitated.

Rewari News: युवा महोत्सव और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 07 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students who excelled in the youth festival and sports competitions were felicitated.
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हवन कर कार्यक्रम की शुरूआत करते। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 14वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को परिसर स्थित कल्पना चावला सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा महोत्सव और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पिछले तीन दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय एजेंसियों से शोध एवं अनुसंधान परियोजनाएं प्राप्त करने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी व श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. राज नेहरू, विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक और एमडीयू रोहतक के पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. राज नेहरू ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान के लिए उसके उद्देश्य की स्पष्टता सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय मूल लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संस्थानों को केवल नियंत्रण करने के बजाय लोगों को प्रभावित करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। सरकार के बजट की अपनी सीमाएं होती हैं। इसलिए विश्वविद्यालयों को भी विकास के लिए राजस्व के नए स्रोत तलाशने चाहिए।
पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस आत्ममंथन, उपलब्धियों के उत्सव और भविष्य के संकल्प का अवसर है। संस्थान को अब तक की यात्रा का पारदर्शी मूल्यांकन कर आगे की दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ने-पढ़ाने और प्रशासनिक वर्ग से विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं सुगम बनाने पर जोर दिया।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने विश्वविद्यालय को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है। सभी को निष्ठा और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना चाहिए।

पीएचडी पाठ्यक्रम 11 से बढ़कर 18 हुए
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विवरण देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तीन नए विभाग शुरू किए गए हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों की संख्या चार से बढ़कर 12, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम 21 से बढ़कर 24 और पीएचडी पाठ्यक्रम 11 से बढ़कर 18 हो गए हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग, बीसीए, लॉजिस्टिक्स, एलएलएम सहित रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शोध पत्रों की संख्या 323 से बढ़कर 487 हुई है, जबकि विश्वविद्यालय के शोध पत्रों के उद्धरण 6567 और एच-इंडेक्स 36 तक पहुंच गया है। सात पेटेंट स्वीकृत और नौ प्रकाशित हुए हैं। 15 शोध परियोजनाएं संचालित हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों के साथ समझौते किए गए हैं।


अटल पुस्तकालय का विस्तार और आवास निर्माण अंतिम चरण में
विश्वविद्यालय परिसर में 260 छात्राओं की क्षमता वाला भगिनी निवेदिता कन्या छात्रावास शुरू हो चुका है। 20 हजार वर्ग मीटर में बनने वाला खेल परिसर, अटल पुस्तकालय का विस्तार और आवास निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। समारोह के अंत में प्रो. अदिति शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनील कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हवन कर कार्यक्रम की शुरूआत करते। स्रोत : विवि

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हवन कर कार्यक्रम की शुरूआत करते। स्रोत : विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed