{"_id":"6b0485109aaa1748020c8f00","slug":"students-were-taught-ways-to-cope-with-stress-rewari-news-c-198-1-rew1003-249145-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के तरीके बताए
Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आईएमए रेवाड़ी की चिकित्सिकाएं व अन्य। स्
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्वस्थ व सजग रेवाड़ी अभियान के सातवें दिन अहीर कॉलेज और आईटीआई में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. विजय भार्गव ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, परीक्षा के दबाव और उनसे निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए।
डॉ. अचल सिंघला ने शैक्षणिक दबाव और तनाव से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. नीरज यादव ने परीक्षा के भय, बुलिंग और साथियों के दबाव जैसी परिस्थितियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिजिटल वेलनेस पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक इस्तेमाल, ऑनलाइन बुलिंग, साइबर जोखिम तथा सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
इस दौरान तीन विद्यार्थियों को स्वास्थ्य दूत के रूप में चुना गया। कॉलेज की प्राचार्या उर्मिला यादव और शिक्षक समन्वयक रजनी ने आईएमए की पहल की सराहना की।
आईटीआई में आयोजित सत्र में डॉ. पूनम यादव, डॉ. अनुभूति सिंघला और डॉ. किरण यादव ने छात्राओं को मासिक धर्म की वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने सैनिटरी पैड के सही उपयोग, समय पर बदलाव, सुरक्षित निस्तारण और संक्रमण से बचाव के तरीके समझाए।
डॉ. नीरज यादव ने कहा कि युवाओं को शैक्षणिक सफलता के साथ मानसिक रूप से मजबूत, शारीरिक रूप से स्वस्थ और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित बनाना भी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।