{"_id":"69f4edfd543676f1520408e4","slug":"students-were-informed-about-the-gst-return-filing-process-rewari-news-c-198-1-fth1001-237762-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को दी जानकारी
Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला विश्वविद्यालय की लेखा शाखा के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें लेखा शाखा के कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस योगेश चावला ने विद्यार्थियों को टैली सॉफ्टवेयर की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों से अवगत कराया।
समापन सत्र में के मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी अनिल कुमार रहे। उन्होंने लेखा क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार छोटी गलतियों से बचकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष अग्रवाल ने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया और उससे जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। कार्यशाला के प्रथम दिन वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. रविंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
संयोजक प्रो. संजय कुमार हुड्डा ने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल के महत्व पर जोर दिया। कार्यशाला के सफल आयोजन में सहसंयोजक डॉ. मीरा, कार्यशाला सचिव डॉ. ममता अग्रवाल, समन्वयक डॉ. ईश्वर शर्मा एवं डॉ. सरला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।