{"_id":"66d35ca5744b348194028a3f","slug":"students-were-enthralled-with-group-singing-dancing-and-silent-acting-rewari-news-c-198-1-fth1001-208769-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समूह गान, नृत्य और मूक अभिनय से विद्यार्थियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समूह गान, नृत्य और मूक अभिनय से विद्यार्थियों ने मोहा मन
Sat, 31 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल का 17वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने समूह गान, नृत्य और मूक अभिनय से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर, विद्यालय उप-प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह राठौड़ उपस्थित रहे। वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में स्थापना दिवस समारोह शुरू हुआ। प्राचार्य कैप्टन बृज किशोर ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। एनसीसी, खेल-कूद व अकादमिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। कैडेट्स ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समूह-गान, बाल समूह नृत्य, बालिका समूह नृत्य, मूक अभिनय (माइम) की लोगों ने सराहना की। विद्यार्थियों ने हिन्दी तथा अंग्रेजी एकांकी का मंचन किया। इस अवसर पर गत अकादमिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के होनहार कैडेट्स को पुरस्कार वितरित किए गए । इनमें कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तथा विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स शामिल रहे ।