{"_id":"662426e76b8e052f09058c14","slug":"students-took-out-awareness-rally-rewari-news-c-198-1-fth1001-203466-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
Sun, 21 Apr 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी हुई।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम प्रभारी सुमिता गुप्ता के नेतृत्व में रैली में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में एनएसक्यूएफ के तहत आईटी और बैंकिंग व्यवसायिक कोर्स उपलब्ध है।
उन्होंने बच्चों से व्यावसायिक कौशल में निपुणता के लिए कोर्स में दाखिला लेने की अपील की। व्यावसायिक शिक्षिका सुमित्रा देवी ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद एनएसक्यूएफ की ओर से प्लेसमेंट का भी प्रावधान है। इस मौके पर एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद, प्रदीप कुमार सहित प्रवक्ता मनोज कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रिया, सीमा, कविता, रजनी मौजूद रहीं।