{"_id":"6894ece66fb6620b850a4c72","slug":"students-took-out-a-tricolor-rally-rewari-news-c-198-1-rew1001-223816-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12यात्रा निकालकर लोगों को प्रेरित करते हुए विद्यार्थी। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास के विद्यार्थियों ने वीरवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली। इसमें 200 विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान देश भक्ति के नारों से लोगों में राष्ट्र प्रेम का जज्बा जाग उठा।
सबसे पहले विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान तिरंगे संबंधित जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को तिरंगे का इतिहास बताया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 8 अगस्त तक स्कूल की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जा रहा है।
शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन करने के साथ ही हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान में स्कूल, काॅलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित भी करवाई जाएंगी। रक्षाबंधन पर हर घर तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से स्वयं को हर घर तिरंगा पोर्टल पर बढ़चढ़कर स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत करने का आह्वान भी किया।
डीसी ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच भी जागरूकता आयोजन होंगे। इस दौरान तिरंगा महोत्सव के रूप में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।