{"_id":"688279fa29af41b37e03a489","slug":"students-should-follow-road-safety-rules-amit-rewari-news-c-198-1-rew1001-223089-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें विद्यार्थी : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें विद्यार्थी : अमित
Thu, 24 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा अभियान, लाइफ टूल्स, आपातकालीन देखभाल एवं प्रथम प्रतिक्रिया के तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को जागरूक किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सह सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमित वर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होेंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जागरूक नागरिक बनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज में भी इस विषय पर जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों, ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देने के बारे में जानकारी दी।