{"_id":"68dad35381c35fdfed08ffb4","slug":"students-presented-their-startup-ideas-rewari-news-c-198-1-rew1001-226559-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने स्टार्टअप के लिए पेश किया आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने स्टार्टअप के लिए पेश किया आइडिया
Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15बिजनेस प्लान प्रतियोगिता के दौरान भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के कॉमर्स क्लब की ओर से द बिग शार्क बिजनेस प्लान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भाग लेकर विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने स्टार्टअप के लिए आइडिया और अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर योजनाएं सामने रखीं।
निर्णायक मंडल में प्रो. रविंद्र, डॉ. ममता अग्रवाल और डॉ. संदीप ने विद्यार्थियों के विचारों का मूल्यांकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल और मुस्कान ने, द्वितीय स्थान हिमानी ने एवं तृतीय स्थान मयंक और सूरज ने हासिल किया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताए छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए यह भी कहा कि विश्वविद्यालय सदैव इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता और कौशल विकास के अवसर प्रदान करता रहेगा। इस आयोजन को कॉमर्स क्लब के सदस्यों डॉ. विजय कुमार, डॉ. ईश्वर शर्मा, डॉ. प्रियंका रंगा और डॉ. संदीप कुमार ने सम्पन्न कराया।