फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students performing better in Hindi Fortnight will be honored

Rewari News: हिंदी पखवाड़े में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Fri, 06 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students performing better in Hindi Fortnight will be honored
फोटो: 11रेवाड़ी। बिठवाना के सरकारी स्कूल में हिंदी पखवाड़ा मनाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से राजकीय विद्यालयों में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को हिंदी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी पखवाड़ा के तहत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर को स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। इसके विजेता विद्यार्थी 7 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 12 सितंबर को डायट के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें विजेता रहे विद्यार्थियों को 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कक्षावार समूह बनाया गए हैं। स्कूलों में हिंदी भाषा पर आधारित विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसमें चित्र देखकर कविता या कहानी लिखना, कविता पाठ, किसी घटना का वर्णन, भाषण प्रतियोगिता, निबंध व नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, अधूरी कविता को पूरा करना आदि गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन


तीन समूह बना कर आयोजित की जा रही प्रतियोगिताएं
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों के तीन समूह बनाए जाएंगे। इसमें समूह एक में कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थी, समूह दो में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थी व समूह तीन में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी ने विद्यालयों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अध्यापकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। बताया गया है कि अध्यापकों को प्रतिदिन विद्यार्थियों को दो नए शब्द समझाने होंगे। यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी उन शब्दों को याद करें और अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखने का भी अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन:
हिंदी पखवाड़ा के तहत राजकीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। प्रतियोगिता के लिए एससीईआरटी द्वारा जारी शेड्यूल के तहत गतिविधियां कराई जा रही हैं।-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed