{"_id":"6aff3d1cab5d94249700308a","slug":"students-participated-in-the-general-knowledge-examination-at-the-olympiad-with-great-enthusiasm-rewari-news-c-198-1-rew1001-248977-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा
Thu, 19 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
हांसाका स्थित श्रीकृष्ण स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। अमर उजाला की ओर से वीरवार को नेशनल ओलंपियाड के तहत सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीन से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के लिए जिले के पांच स्कूल केंद्र बनाए गए थे।
श्रीकृष्ण स्कूल हांसाका, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, जीएलएच स्कूल, स्वरांजलि स्कूल बिठवाना और विवेकानंद स्कूल डहीना में ओलंपियाड परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर वीरवार शाम चार बजे परीक्षा शुरू हुई जो पांच बजे तक चली।
विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रखने के साथ ही लगातार निगरानी भी की गई, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
कक्षा 4 की छात्रा हर्षिता ने बताया कि सामान्य ज्ञान की परीक्षा देकर अच्छा लगा। प्रश्न रोचक थे और कई नए विषयों के बारे में जानकारी मिली। परीक्षा से अपना ज्ञान परखने का अवसर मिला।
कक्षा 9 की छात्रा भाविका ने बताया कि पेपर काफी अच्छा रहा। कुछ प्रश्न आसान थे, जबकि कुछ सोचने वाले थे। परीक्षा देकर आत्मविश्वास बढ़ा और नई जानकारियां मिलीं।
कक्षा 3 के छात्र विहान यादव ने बताया कि कक्षा ओलंपियाड की परीक्षा में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। इस तरह की प्रतियोगिताओं से पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। आगे भी ऐसी परीक्षाओं में भाग लेना चाहेंगे।
परीक्षा के आयोजन में नीतू कालड़ा, कृष्णा यादव, विनोद यादव, सुरेश कुमार और नरेश कुमार ने सहयोग दिया।