{"_id":"6714334d49faa07a2f0426f4","slug":"students-of-class-9th-and-11th-can-register-till-24th-with-late-fees-rewari-news-c-198-1-fth1001-210724-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 9वीं और 11वीं के छात्र लेट फीस के साथ 24 तक कर सकते है पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 9वीं और 11वीं के छात्र लेट फीस के साथ 24 तक कर सकते है पंजीकरण
Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई की 9वीं और 11वीं की 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि अब 24 अक्तूबर कर दी गई है। अब किसी कारण से पंजीकरण करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर लेट फीस के साथ पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थियों को 300 रुपये शुल्क और दो हजार रुपये विलंब शुल्क भरना होगा।
दरअसल जिन विद्यार्थियों को अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा देनी है, उनको पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए बोर्ड ने सभी सीबीएसई विद्यालय के मुखिया को पत्र जारी किया है। सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण 16 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के कराना अनिवार्य था। इसके बाद जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ, उन्हें लेट फीस के साथ भुगतान करना पड़ेगा।
फिर भी कोई विद्यार्थी पंजीकरण नहीं कराता है तो उसे परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा। अगले वर्ष जब एलओसी भरी जाएगी, तो ऐसे किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं हो पाएगा, जिन विद्यार्थियों का अब पंजीकरण होगा, वे 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
इंसेट
पंजीकरण के बाद विषयों में नहीं होंगे बदलाव
जिले के जिन विद्यालयों में अभी तक विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो सका उनकी ओर से विद्यार्थियों के अस्वस्थ होने या तो पोर्टल में तकनीकी समस्याएं होने की बात बताई जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सभी विद्यालयों को यह जिम्मेदारी दी है कि वे समय पर सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं। साथ ही इस बार विषय में किसी भी प्रकार के बदलाव परीक्षा तक संभव नहीं होंगे। इसलिए विद्यालयों को आवश्यक कदम उठाने के लिए भी समय-समय पर प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सके।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों लेट फीस के साथ 24 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो विद्यार्थी और अभिभावक विद्यालय स्तर पर मदद ले सकते हैं।-विक्रम, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर