{"_id":"66f33a34f14931264e01de64","slug":"students-of-buniyad-kendra-will-get-transport-allowance-rewari-news-c-198-1-fth1001-209748-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता
Wed, 25 Sep 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12 रेवाड़ी। शहर स्थित बुनियाद केंद्र में ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करते विद्यार्थी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने परिवहन भत्ता जारी किया है। अब विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों के बैंक खाते में यह धनराशि डाली जाएगी।
जिले में पांच बुनियाद केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसमें 10वीं कक्षा के सत्र 2023-25 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए 12 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल को बुनियाद केंद्र बनाया गया है। इनमें 247 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इन विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। कक्षा 11वीं में यह विद्यार्थी सुपर-100 परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए दो वर्ष विद्यार्थी तैयारी करते हैं। विकल्प फाउंडेशन के नेतृत्व में इन विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है। शिक्षा विभाग बुनियाद केंद्र पर पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थी को परिवहन भत्ता देता है, जिससे विद्यार्थियों को बुनियादी केंद्रों तक आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को विभाग देता है टैबलेट
शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान करता है ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले सकें। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दी जाती है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों के लिए परिवहन भत्ता जारी किया गया है। मिशन बुनियाद के तहत जिले में पांच केंद्र हैं। इनमें 247 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।