{"_id":"68dad1e5811fc6ae5704913b","slug":"students-made-an-educational-tour-of-iti-rewari-news-c-198-1-rew1001-226557-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने आईटीआई का किया शैक्षणिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने आईटीआई का किया शैक्षणिक भ्रमण
Tue, 30 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेरली कलां का शैक्षणिक भ्रमण करते विद्यार्थी। स्रोत : स्क
रेवाड़ी। बलिदान हरलाल पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर के विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेरली कलां का शैक्षणिक भ्रमण किया। व्यवसायिक शिक्षा का अनुभव योजना के तहत उन्हें भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण में भाग लिया। इस दौरान आईटीआई के अनुदेशक विक्रम यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, आरेखकार, ड्रेस मेकिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, वेल्डिंग और सोलर तकनीक आदि कार्यशालाओं की गतिविधियों से अवगत कराया।
संस्थान के प्रधानाचार्य जयदीप कादयान ने विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को करीब से देखकर उपयोगी अनुभव प्राप्त किया।