Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students displayed 18 models at the exhibition.

Rewari News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाए 18 मॉडल

Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students displayed 18 models at the exhibition.
विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण और आधुनिक अनुसंधान से जुड़े कुल 18 मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक विभाग से एक उत्कृष्ट मॉडल को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान विभाग से रितु और दीपांशी के हाइड्रोजेल मॉडल को प्रथम स्थान मिला। भौतिक विज्ञान में वंदना और हिमांशु के उन्नत 5जी नेटवर्क, वनस्पति विज्ञान में दीपिका और खुशी के शैवाल से मानव तक, प्राणी विज्ञान में पारुल और नैन्सी के संशोधित इंसुलिन के निर्माण एवं मानव शरीर में उसकी कार्यप्रणाली से संबंधित मॉडल को प्रथम स्थान दिया गया।
इसी प्रकार भूगोल विभाग में सुरेखा और कोमल के पारिस्थितिकी तंत्र एवं सतत विकास, मनोविज्ञान में चंचल और मुस्कान के डिजिटल दुनिया के मनोवैज्ञानिक प्रभाव तथा कंप्यूटर विज्ञान में तन्वी और दिव्यांशी के स्वचालित आपदा प्रतिक्रिया ड्रोन समूह अनुकरण मॉडल को प्रथम स्थान मिला।

राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सातों मॉडल 25 नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed