फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students can send ideas for Inspire Award from today

Rewari News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए विद्यार्थी आज से भेज सकते हैं आइडिया

Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students can send ideas for Inspire Award from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ऑनलाइन नए आइडिया मांगे गए हैं। विद्यार्थी सोमवार को आइडिया भेज सकते हैं। बेहतर आइडिया देने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आइडिया का चयन नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर किया जाएगा। एक जुलाई से राजकीय स्कूलों के मेधावी छात्र अपने आइडिया भेज सकते हैं। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से दसवीं तक के मेधावी छात्र जिनके आइडिया चयनित होते हैं उनको दस हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों द्वारा विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

इंस्पायर अवॉर्ड के तहत विद्यार्थियों से आइडिया मांगे गए हैं। इसके लिए जिले के सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को केवल नवप्रवर्तनों के लिए प्रेरित करना है, ताकि विद्यार्थियों की सोचने की क्षमता बढ़ सके। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article