फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student suicide case: Defense Ministry team took statements of students

छात्र आत्महत्या मामला : रक्षा मंत्रालय की टीम ने लिया छात्रों के बयान

Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Student suicide case: Defense Ministry team took statements of students
कुंड। गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित सैनिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को रक्षा मंत्रालय की टीम स्कूल पहुंची। वहां पर अलग-अलग छात्रों से पूछताछ की गई। इसके अलावा जांच टीम के सदस्य ने मौका मुआयना भी किया। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्यों ने छात्रों से पूछताछ की। इससे पहले जांच टीम ने शनिवार को स्कूल के स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

गांव गोठड़ा टप्पा पाली स्थित सैनिक स्कूल में आठ सितंबर शुक्रवार को दूसरी मंजिल से कूदकर 11वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे स्कूल की व्यवस्थाओं को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था। छात्र ने सुसाइड नोट में स्कूल की शिक्षण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। इस मामले की जांच रक्षा मंत्रालय की टीम भी कर रही है। हालांकि पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को टीम के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारी के साथ शिफ्ट कर दिया स्कूल
इससे पूर्व सैनिक स्कूल शहर के सेक्टर चार स्थित कन्या विद्यालय के भवन में चल रहा था। करीब छह महीने पूर्व आधी अधूरी तैयारी के साथ सैनिक स्कूल को गोठड़ा टप्पा पाली में नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया। स्कूल शिफ्ट किए जाने के बाद से ही यहां सवाल उठाते रहे हैं। कभी छात्रों के लिए पीने के पानी की समस्या तो कभी अभिभावकों के लिए आने की समस्या यहां आम रही है। हालांकि स्कूल प्रबंधन के प्रयासों के बाद पेयजल की समस्या से निजात मिल गई है, लेकिन सुसाइड नोट में जिस तरह छात्र ने सवाल उठाए हैं उसे लगता है कि यहां समस्याओं का अंबार है। हालांकि यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के आत्महत्या मामले में आज रक्षा मंत्रालय की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्रों से पूछताछ की और स्कूल की सुविधाओं का जायजा लिया।
-आरके यादव, प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed