{"_id":"03f684cd8b3ee6d4a2c7fd3e8b77dec8","slug":"student-s-protest-on-the-roadways-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबड़ौली के बे‘बस’ छात्रों ने किया रोडवेज डिपो पर प्रदर्शन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबड़ौली के बे‘बस’ छात्रों ने किया रोडवेज डिपो पर प्रदर्शन.
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर अलग-अलग तबकों ने अपनी मांग रखते हुए प्रदर्शन किए। बाबड़ौली गांव के स्टूडेंट्स ने जहां रोडवेज बस न होने के चलते पढ़ाई प्रभावित होने की बेबसी दिखाई।
वहीं, रोडवेज कर्मियों ने भी पंजाब के समान वेतन की मांग करते हुए काला रिबन लगाकर रोष जताते हुए कामकाज जारी रखा।
उधर, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के सफाई कर्मियों ने नगर परिषद गेट पर प्रदर्शन रूपी मीटिंग करते हुए अपनी बात सभी के बीच रखी।
इन प्रदर्शनों में कुछ मांगें तो पूरी हुईं, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को अभी मांग पूरी होने का इंतजार है।
केस नंबर-1
कोसली के लिए सुबह मिलेगी चार गांवों के लिए बस
बाबड़ौली गांव के करीब 50 स्टूडेंट शुक्रवार सुबह रोडवेज डिपो पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला भी थे। छात्रों ने उन्हें बताया कि रोडवेज डिपो की उदासीनता के चलते कोसली स्थित आईटीआई, रेवाड़ी पढ़ने वाले बाबड़ौली समेत चार गांवों के स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्टूडेंट्स के साथ रोडवेज जीएम महीपाल सिंह के पास पहुंचे। सभी संभावित तरीकों पर बात करने के बाद गांव बाबड़ौली से नांगलपठानी, मुरलीपुर और गूगोढ़ होते हुए कोसली के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू करने का आश्वासन जीएम ने दिया।
विज्ञापन
-------
जीएम बोले: आप बन जाओ एक दिन के जीएम
रोडवेज डिपो जीएम महीपाल सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि दो दिन पूर्व भी बच्चे उनके पास आए थे, जिस पर उन्होंने बस की शुरूआत करने के लिए कोई व्यवस्था करने को कहा था। लेकिन स्टूडेंट अपने अनुसार सारी मांग चाहते थे। इस पर उन्होंने कहा भी था कि आप एक दिन के जीएम बन जाओ और आदेश दो साइन मैं कर दूंगा।
-------
आबादी बढ़ रही, बसें हैं कम
स्टूडेंट्स को आने और जाने के लिए मुफीद बसें दिलाने की बात पर जीएम ने साफतौर पर असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि आबादी लगातार बढ़ रही है, जबकि बसें जरूरत से काफी कम हैं।
जीएम ने स्टूडेंट्स से कहा कि आने वाली व्यवस्था कर दी जाएगी। जबकि वापस जाने के लिए ट्रेन या कोई अन्य साधन ही देखना होगा, क्योंकि रोडवेज के पास भी सीमित संसाधन ही हैं।
--------
नंदरामपुर बास के स्टूडेंट भी पहुंचे रोडवेज
बाबड़ौली के लिए बस की मांग करते युवाओं को देखकर डिपो पर ही मौजूद नंदरामपुर बास के करीब दस स्टूडेंट भी जीएम से मिलने पहुंचे। हालांकि मीटिंग होने के चलते उनकी बात जीएम से नहीं हो सकी।इसके बाद स्टूडेंट इंस्पेक्टर भगत सिंह से मिलने पहुंचे और मांगपत्र देते हुए बस चलवाने की मांग की।
---------
बाबड़ौली और तीन अन्य गांवों के स्टूडेंट पिछले दो दिन से उनके कार्यालय आ रहे थे, लेकिन किसी कारणवश मुलाकात नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह ही वह स्टूडेंट्स से मिले और जीएम से बस चलवाने के लिए बात की। जिसके बाद जीएम ने कोसली के लिए सुबह बस तत्काल चलवाने की बात कही है।
-सतीश खोला, जिलाध्यक्ष, भाजपा