फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   student protest due to not issue result

रिजल्ट रोकने से भड़के विद्यार्थी

Tue, 12 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 12 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
student protest due to not issue result
हरियाणा बोर्ड के पहले सेमेस्टर के दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट नहीं आने से भड़के मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल के विद्यार्थी ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। स्कूल प्रंबधन के घंटों प्रयास के बाद विद्यार्थी धरने से उठे और मंगलवार से स्कूल के गेट पर धरने की चेतावनी स्कूल प्रबंधन को देेकर घर चले गए।  गौरतलब है कि बोर्ड ने स्कूल की ओर से फीस न जमा करने पर स्कूल के 123 विद्यार्थी का रिजल्ट रोका हुआ है। ऐसे में रिजल्ट घोषित न किए जाने से विद्यार्थियों में रोष है।

यह है पूरा मामला.......
दिसंबर माह में भिवानी बोर्ड की ओर से दसवीं व बारहवीं कक्षा का पहले सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल की दोनों कक्षाओं का परिणाम बोर्ड ने रोक लिया। विद्यार्थी एवं अभिभावक जब स्कूल प्रबंधन के पास कारण जानने गए तो, उन्हें एक दो दिन में रिजल्ट आने की बात कही गई।
विज्ञापन


पंद्रह दिन से भी ज्यादा तक रिजल्ट नहीं आने पर कुछ विद्यार्थियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। दसवीं कक्षा के छात्र बलूवाड़ा निवासी गौतम गुप्ता के पिता  योगेश गुप्ता ने बताया कि वह कई बार प्रिंसिपल से इस मामले को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें तकनीकी समस्या बताकर जल्द ही रिजल्ट आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश गुप्ता ने बताया कि प्रिंसिपल ने सोमवार दोपहर बारह बजे तक रिजल्ट आने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब रिजल्ट नहीं आया तो मजबूरन उन्हें विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ा। अभिभावकों का कहना था कि यदि रिजल्ट नहीं आया तो मंगलवार सुबह से ही स्कूल कार्यालय के बहार धरना दिया जाएगा।

----------------
रिजल्ट रुकने का यह है कारण...
स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा एक निरिक्षण के द्वारा बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के नहीं होने के चलते एक लाख का फाइन लगाया था। स्कूल उक्त फाइन का अभी तक नहीं भरा गया है, इसी के चलते बोर्ड की ओर से स्कूल रिजल्ट रोका हुआ है।
--------------------
 वर्जन
स्कूल पर शिक्षा विभाग की अवमानना करने पर एक लाख का फाइन लगा हुआ है। हमने विभाग को छात्र हित में रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए लिख दिया गया है।
-धर्मबीर बल्डोदिया, डीईओ, रेवाड़ी।
---------------
हमने शिक्षा विभाग में अपील की हुई है। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार तक रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी। कोशिश है जल्द ही रिजल्ट आ जाएगा।
-अमरजीत, प्रिंसिपल,हिंदू स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed