फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student killed, truck collision

ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

Thu, 28 Aug 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/रेवाड़ी
ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 28 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

कोसली रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते ही नाहड़ सड़क मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाहरवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा छुट्टी के बाद स्कूल बस से उतरकर नई बस्ती स्थित अपने घर जा रही थी।

विज्ञापन




घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसली के सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन





भाकली स्थित एसकेजी स्कूल में बाहरवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पूजा कोसली एसडीएम के सुरक्षाकर्मी बिरेंद्र सिंह की बेटी थी। जिला झज्जर के जहाजगढ़ निवासी पिता की पांच साल से कोसली में ही नौकरी होने के कारण वह हाल ही में कोसली की नई बस्ती में एक किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को पूजा छुट्टी के बाद स्कूल बस में सवार होकर आई तथा कोसली फ्लाईओवर से नाहड़ रोड की तरफ उतरकर जैसे ही वह नई बस्ती की तरफ जाने लगी तभी नाहड़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से छात्रा दूर जाकर गिरी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।




घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोसली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसली के सामान्य अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed