फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student dies due to drowning in pond in Shadipur

Rewari News: शादीपुर में तालाब में डूबने से छात्र की मौत

Sat, 31 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to drowning in pond in Shadipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गांव शादीपुर में शुक्रवार की शाम भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब ले गए छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह छात्र का शव पाया गया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शादीपुर गांव निवासी कक्षा नौ का छात्र सीताराम अपने दोस्त कुलजीत के साथ शुक्रवार की शाम भैंसों को पानी पिलाने गया था। कुलजीत ने उससे कहा था कि वह थोड़ी देर भैंसों का ध्यान रखे, वह घर होकर जल्दी आ जाएगा। ये कहकर सीताराम उसका दोस्त चला गया। कुलजीत घर से तालाब पर पहुंचा तो वहां सीताराम नहीं था। कुलजीत ने तालाब के आसपास तलाश की लेकिन सीताराम का पता नहीं चला। इसके बाद वह सीताराम के घर पहुंचा तो पता चला कि वह घर नहीं आया है। इसके बाद उसने सीताराम के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तालाब के आसपास व गांव में तलाश की लेकिन सीताराम नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह देखा कि सीताराम का शव तालाब में उतराया था। इसकी जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद रोहड़ाई पुलिस को सूचना दी गई। रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शादीपुर गांव में तालाब में एक छात्र का शव उतरा रहा है। शव को तालाब से निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed