{"_id":"6a075f8f54adc5e7230b3eb4","slug":"student-council-secretary-captain-and-vice-captain-elected-at-jps-rewari-news-c-198-1-rew1001-238477-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेपीएस में छात्र परिषद के सचिव, कप्तान और उपकप्तान चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेपीएस में छात्र परिषद के सचिव, कप्तान और उपकप्तान चुने गए
Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से छात्र परिषद के चयन का पहला चरण पूरा किया गया। इसमें विभिन्न सदनों के कप्तान, उप कप्तान चुने गए। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के सचिव नियुक्त किए गए।
विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि छात्र परिषद की चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया। पहले चरण में विद्यार्थियों से छात्र परिषद के लिए आवेदन मांगे गए। आवेदन पत्रों के आधार पर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
परिषद के प्रमुख पांच पदों के लिए सभी सदन प्रभारियों के साथ-साथ इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से आए प्रतिनिधियों प्रो. अदिति शर्मा एवं प्रो. सुशांत ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
छात्र परिषद के लिए हेड ब्वाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वाय, वाइस हेड गर्ल तथा महासचिव के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों के लिए 12 सचिव तथा चार हाउस कैप्टन समेत 60 प्रतिनिधि के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
छात्र परिषद में दो-दो सांस्कृतिक सचिव, साहित्यिक सचिव, अनुशासन सचिव, खेल सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव और आयोजन सचिव का चयन किया गया है। आदिनाथ सदन, अजितनाथ सदन, पाश्र्वनाथ सदन तथा महावीर सदन के लिए अलग-अलग कप्तान व उपकप्तान चुने गए हैं।
चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा होने पर प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।