फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student accused two youths of assault and threatening by showing pistol

छात्र ने लगाया दो युवकों पर पिस्तौल दिखाकर मारपीट कर धमकी देने का आरोप

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student accused two youths of assault and threatening by showing pistol
जिले के गांव टीकला निवासी एक छात्र ने गांव झाबुआ निवासी दो युवकों पर पिस्तौल के बल पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए बावल थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टीकला निवासी समुंद्र सिंह ने कहा है कि वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है और उसने राजस्थान के शील गांव में होटल बना कर किराये पर दिया हुआ है। जब वह मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर अपने होटल से बावल आ रहा था तो रास्ते में गांव झाबुआ निवासी बलजीत व राहुल ने गालियां देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने का कारण पूछा तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। बलजीत के पास देसी कट्टा था, जिसका बट सिर में मार कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपियों से बच कर वहां से भाग गया और उपचार के लिए बावल सीएचसी में भर्ती हुआ। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी सीएचसी में पहुंची तथा घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed