{"_id":"672694f97e98789816093565","slug":"strong-wind-reduces-pollution-graph-change-in-weather-from-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-211204-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेज हवा ने प्रदूषण का ग्राफ किया कम, कल से मौसम में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेज हवा ने प्रदूषण का ग्राफ किया कम, कल से मौसम में बदलाव
Sun, 03 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। तेज हवा के कारण मौसम का मिजाज कुछ बदल गया है। हालांकि सर्दी के आने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। आज से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। सुबह और शाम को हल्की ठंड है, लेकिन दिन में गर्म मौसम कुछ दिन और रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप निकलेगी।
बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदूषण के कारण खराब हुई हवा में भी हवा चलने से कुछ हद तक सुधार हुआ है। दिवाली और उसके बाद हुई आतिशबाजी के बावजूद जिले में एक्यूआई 300 से नीचे रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अक्तूबर में उत्तर भारत में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसलिए ऊपर से हवा चलती रही और प्रदूषण भी कम होता रहा। तापमान कम हुआ तो हवा में नमी बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ेगा। प्रदेश में कई स्थानों पर पराली जलाने और दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावनाएं थीं, लेकिन हवा ने राहत पहुंचाई और प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित किया। 4 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वर्जनइस बार अक्तूबर का औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.23 डिग्री अधिक है। रात का तापमान भी सबसे अधिक 21.85 डिग्री रहा, जबकि यह 20.01 होना चाहिए। उम्मीद है कि इस बार नवंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। ऐसे में दिन में भी गर्मी का एहसास होता रहेगा। - डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ