{"_id":"6266e31a91cead3c8a415fca","slug":"strong-wind-and-light-rain-brought-relief-from-the-heat-rewari-news-rtk6448802184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान तेज हवा और हल्की बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज किया गया, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तेज हवा चलने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के खाली होने के बाद अब फसल सीजन लगभग खत्म होने को है, मगर शहरी क्षेत्रों में बारिश की वजह से आम लोगों को नई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देर शाम तेज हवा चलने और बारिश होने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। किसान वर्ग जहां अपनी फसल को बारिश से बचाकर रखने और सीलन से बचाने में जुटा रहा। अचानक आई बारिश की वजह से खेतों में नमी, जो तेज गर्मी की वजह से धीरे-धीरे जा रही थी, उसे रोकने में यह बारिश बड़ी मददगार साबित होगी।
उधर बागवानी फसलों में इस बारिश का फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस बारिश के बाद खाली खेतों में हरे पशुचारे वाली फसलों की बुआई करने की शुरूआत हो जाएगी। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से खेतों में ऑक्सीजन की मात्रा कम नहीं होगी और नमी रहने से अगली फसल की पैदावार पर भी गुणात्मक असर पड़ेगा। उधर इस बारिश की वजह से शहर की बाहरी मलीन बस्तियों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
अधिकारिक पक्ष
अभी मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है। कृषि क्षेत्र पर बारिश का अच्छा असर पड़ेगा। अभी खेत खाली हैं। पॉली हाउस में सब्जी उगाने वाले किसानों को तेज हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। बारिश अगर तेज होती है तो यह खेतों की नमी को बढ़ाएगी। - डॉ. दीपक कुमार, एसडीओ कृषि विभाग।
ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं भी प्रभावित
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलने वाली बस सेवाएं मौसम बदलने की वजह से प्रभावित हुई हैं। देर शाम से ही सड़कों पर परिवहन सेवाएं प्रभावित होनी शुरू हो गई थी। सरकारी बसों का आवागमन कम हुआ। कई जगहों पर यात्रियों को खड़ा देखा गया। निजी वाहन भी कम ही चले।