{"_id":"6a889b4e64a8be99770ca2df","slug":"striking-patwaris-staged-a-protest-work-related-to-maps-mutation-records-and-land-ownership-records-jamabandi-came-to-a-standstill-rewari-news-c-198-1-rew1001-244024-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हड़ताली पटवारियों ने किया धरना प्रदर्शन, नक्शा, इंतकाल और जमाबंदी का काम रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हड़ताली पटवारियों ने किया धरना प्रदर्शन, नक्शा, इंतकाल और जमाबंदी का काम रहा ठप
Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते वक्ता। संवाद
रेवाड़ी। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताली पटवारियों ने राजस्व विभाग में जमाबंदी व इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के विरोध व विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इससे गिरदावरी, डोमिसाइल, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द आदि कार्य ठप रहे।
एसोसिएशन ने 24 व 25 को अगस्त को धरना देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने नए पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं को दूर करना, ऑटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने पर आईटी विभाग की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने, तहसीलों में ऑनलाइन कार्य के ळिए पर्याप्त कंप्यूटर सिस्टम और टैबलेट उपलब्ध करवाने की मांग की।
इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे को अन्य राज्यों की तर्ज पर प्राइवेट एजेंसी से करवाने अथवा इसकी रेंज न्यूनतम 150 मीटर करने, फेस ऑथेंटिकेशन हटाने तथा गिरदावरी से संबंधित सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे से ही डेटा लिए जाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रणबीर सिंह ने की। इस अवसर पर जिला सचिव नवीन यादव, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपप्रधान हेमंत, ऑफिस कानूनगो राकेश, विजय, नीतेश, अमर चंद, सुनील, मनोज कानूनगो, संजय लाम्बा सहित समस्त पटवारी एवं कानूनगो उपस्थित रहे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज एवं 492 यूनियन शिक्षा विभाग के महाबीर ने भी धरने को संबोधित किया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जायज मांगों के समाधान के लिए कर्मचारी संगठनों की एकजुटता आवश्यक है तथा सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
हड़ताल के चलते ठप रहे ये कार्य
हड़ताल के कारण डीसीएस, गिरदावरी, डोमिसाइल, नक्शा, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द और न्यायालय से संबंधित कार्य प्रभावित रहे। पटवारियों के हड़ताल पर जाने की जानकारी पहले से होने के कारण वीरवार को कार्यालयों में बहुत कम लोग पहुंचे। शहर के रहने वाले सुरेश सैनी और राजेश ने कहा कि वे इंतकाल के लिए गए थे लेकिन यह कार्य नहीं हो पाया। वहीं अजय कुमार ने कहा कि वह डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गए थे लेनिक हड़ताल के चलते नहीं बन पाया। इन दिनों कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है।