फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Street lights will be repaired in the city at a cost of Rs 98.51 lakh, NAP floats tender

Rewari News: शहर में 98.51 लाख से दुरुस्त होगी स्ट्रीट लाइट्स, नप ने लगाया टेंडर

Sat, 07 Sep 2024 10:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be repaired in the city at a cost of Rs 98.51 lakh, NAP floats tender

विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद प्रशासन 98.51 लाख रुपये की लागत से शहर क्षेत्र की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराएगा। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। 20 सितंबर तक टेंडर भरे जाएंगे।
आचार संहिता से पहले मुख्यालय ने शहरी निकाय को आवश्यक कार्य कराने की अनुमति दे दी थी। जारी टेंडर के मुताबिक वार्ड नंबर 1 से 31 और सेक्टर 1, 3, 4 की स्ट्रीट लाइट्स का संचालन, मरम्मत और रखरखाव (वर्ष 2024-25) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मार्स हॉस्पिटल हनुमान मंदिर, बड़ा तालाब महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी रोड, बावल रोड से गढ़ी बोलनी रोड, नेहरू पार्क से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाइट को दुरुस्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से सौंपी गई दिल्ली रोड, हुडा बाईपास, कोनसीवास रोड, पटौदी रोड की लाइट का मेंटनेंस भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को अमर उजाला ने 6 सितंबर के अंक में पेज एक पर प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि जल्द स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्गों पर नहीं जल स्ट्रीट लाइट

वर्तमान में शहर के कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट खराब है जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। सड़कों पर अंधेरा रहने से लोगों को रात के समय दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं के होने का डर बना हुआ है। मुख्य कारण, अंडर ग्राउंड केबल में शॉट सर्किट से हो रहे फाल्ट को बताया जा रहा है। वर्तमान में शहर के कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट बंद है और जहां जल रही है वहां भी बीच-बीच में कई स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। शहर के महाराणा प्रताप चौक से अनाजमंडी रोड, मिनी बाइपास, भाड़ावास रोड, बावल रोड व पुराने हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। सरकुलर रोड पर भी बीच-बीच में काफी स्ट्रीट लाइटें जवाब दे चुकी हैं। शहर का ब्रास मार्केट व नेहरू पार्क से सेक्टर-1 मार्ग रात के समय पूरा अंधेरे में डूबा रहता है।

जलभराव से भूमिगत तार में आई खराबी

बारिश के बाद जलभराव से स्ट्रीट लाइट की जमीन के अंदर बिछाए गए तार में गड़बड़ी आने से भी कई स्ट्रेट लाइट खराब है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण जलभराव की समस्या पैदा होती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। सड़क भी खराब होती और अंडर ग्राउंड केबल में शॉट सर्किट से स्ट्रीट लाइट भी जलनी बंद हो जाती है। इसके बाद नगर परिषद की ओर से काफी दिनों तक इन स्ट्रीट लाइट पर ध्यान तक नहीं दिया जाता है, जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। बरसात के समय पुराने हाउसिंग बोर्ड का मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। आने जाने में काफी परेशानी होती है।


वर्जन:

शहर के विभिन्न मार्गों पर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करवाने को लेकर टेंडर लगाया गया है। विभिन्न स्थानों को चिह्नित किया जा चुका है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त कराई जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed