{"_id":"672d07a7353633495204df1a","slug":"street-lights-are-not-working-people-are-facing-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-211360-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट, लोगों को हो रही परेशानी
Fri, 08 Nov 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोगों को परेशानी हो रही है। शाम के बाद आवागमन करने वाले लोगों के साथ आपराधिक घटना होने की आशंका रहती है।
बावल नगर पालिका के चेयरमैन एडवोकेट वीरेंद्र ने सचिव पर ठेकेदार का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से मरम्मत नहीं होने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। जबकि नगर पालिका के सचिव अंजलवायु का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते लाइट नहीं जल रही है। कस्बे में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए बारह लाख रुपये का ठेका एक एजेंसी को दिया गया था। ठेकेदार के कर्मचारी रोजाना शाम को लाइट चालू और सुबह बंद करते थे। खराब लाइट की मरम्मत की जाती थी। कई महीने से ठेकेदार का भुगतान नहीं होने से ठेकेदार के कर्मियों ने काम करना छोड़ दिया। खेड़ा मुरार रोड, रेवाड़ी रोड, नेहचाना रोड, धुलेहड़ा रोड, मुख्य बाजार, सहित शहर के अन्य स्थानों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जो इन दिनों नहीं जल रही है जिससे शाम को अंधेरा छा जाता है। खेड़ा रोड पर तो तिरंगा लाइट लगाई गई थी जो नहीं जल रही है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण लाइटें नहीं जल रही है। एक-दो दिनों पहले ही से समस्या आई है। एजेंसी से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसका समाधान हो किया जाएगा।
बता दें कि बावल औद्योगिक एरिया होने के कारण रोजाना हजारों लोग अन्य जिलों व राजस्थान से यहां आते-जाते हैं। भीड़ के कारण अंधेरे में चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती हैं। ऐसे में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
-
वर्जन
नगर पालिका के अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार का भुगतान नहीं होने के कारण मरम्मत नहीं हो रही है जिससे लाइट नहीं जल रही है। -वीरेंद्र, चेयरमैन नगर पालिका।
वर्जन
कल तो तकनीकी समस्या के कारण लाइट नहीं जल सकी थीं। पेमेंट रोकने जैसी कोई भी बात नहीं है। एजेंसी से बात की जा रही है। लोगों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- अंजलवायु, सचिव, नगर पालिका बावल।