फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Street drama organized on environmental awareness in KLP College,

Rewari News: केएलपी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Mon, 04 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Street drama organized on environmental awareness in KLP College,
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में एनएसएस द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। पर्यावरण विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रितु यादव ने पर्यावरण जागरूकता पर व्याख्यान दिया। कुछ वीडियो क्लिप के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रितु यादव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने में लापरवाही बरतने का अर्थ अपना विनाश करना है। दैनिक जीवन में पर्यावरणीय संसाधनों का प्रयोग करते हैं। इन संसाधनों में कुछ का नवीकरण हो सकता है और कुछ का नहीं। कोयला और पेट्रोलियम जैसे गैर नवीकृत संसाधनों का प्रयोग करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए, जो समाप्त हो सकते हैं। एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना, कम से कम पेट्रोल और डीजल का उपयोग करें।पौधरोपण करें। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए। इस प्रोग्राम के अंतर्गत एक नई मुहिम शुरू की।
विज्ञापन



इस प्रोग्राम में जिन लोगों ने भाग लिया उन सभी के अंगूठे लगवाए गए और एक नोट भी लगवाया गया। इसमें उन्होंने यह लिखा कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए आज से क्या करेंगे। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को बचाने के लिए अलग-अलग थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को बचाने के लिए विकल्प बताए। मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर पारुल मित्तल ने किया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. महेंद्र सांभरिया ने सभी का धन्यवाद किया। डॉ रेखा शर्मा ने स्वयंसेवकों को इस तरह के प्रोग्राम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा, डॉ. रामबीर और एनएसएस के सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed