फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stolen gold and silver jewelery and cash by breaking into the house

Rewari News: घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

Thu, 31 Oct 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stolen gold and silver jewelery and cash by breaking into the house
रेवाड़ी। गांव भांडूर में देर रात चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर भाग गए। गांव भांडूर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बीती रात वह और परिवार खाना खाकर सो गया था। खटपट की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कमरा बंद मिला। कमरे का दरवाजा बाहर से दुपट्टे से बंधा हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद जब घर के अंदर देखा तो पता चला कि चोरी हो गई है। दूसरे कमरे में चोरों ने एक ट्रंक से करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी चुरा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed