फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Statewide agitation announced against inflation and unemployment.

Rewari News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Statewide agitation announced against inflation and unemployment.
गांव राजपुरा इस्तमरार में आयोजित बैठक में पहुंचे किसान। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की ओर से गांव राजपुरा इस्तमरार में किसान-मजदूर जनसभा आयोजित की गई। इसमें महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा की बहाली, किसानों को लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान-मजदूरों की कर्जमाफी, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज की बढ़ी कीमतों और किसान नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। खेती की लागत बढ़ रही है, जबकि फसलों के उचित दाम और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता शेर सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर अपनी एकजुटता और संघर्ष के दम पर ही अधिकार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने गांव-गांव जनसंघर्ष समितियां बनाकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला प्रधान रामकुमार ने बताया कि संगठन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चला रहा है। जनसभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह राजपुरा ने किया। इस दौरान एम्स संघर्ष समिति मनेठी के अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद्र, जिला कमेटी सदस्य धर्मपाल आलियावास, शिवपाल चिमनावास ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed