फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State level online orientation of Surya Namaskar organized

Rewari News: सूर्य नमस्कार का राज्य स्तरीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन आयोजित

Sat, 03 Jan 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
State level online orientation of Surya Namaskar organized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा योग आयोग व हरियाणा सरकार की ओर से आगामी सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के आयोजन को लेकर को राज्यस्तरीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने की। इसका उद्देश्य जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना, एसओपी, पंजीकरण प्रक्रिया और विभागीय समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश देना रहा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को जिलास्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, अन्य सदस्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला योग समन्वयक और योग विशेषज्ञ मौजूद रहे। डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि सूर्यनमस्कार अभियान आयोग का फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर हरियाणा को स्वस्थ, सशक्त और खुशहाल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी 2026 (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 12 फरवरी 2026 (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक पूरे प्रदेश में राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम और संस्थागत स्तर पर संचालित किया जाएगा।
बीते चार वर्षों में इस अभियान के तहत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित छह विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में वेबसाइट का अनावरण किया गया और प्रशिक्षण में एकरूपता के लिए सूर्यनमस्कार की प्रशिक्षण वीडियो प्रदर्शित की गई।
मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया, जो स्कूलों, कॉलेजों, योग व्यायामशालाओं, गांवों और संस्थानों में अभियान का संचालन करेंगे। हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव व जिला संयोजक डॉ. युद्धवीर ने बताया कि आयुष, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, पुलिस, जेल, नगर निगम, बैंक, महिला एवं बाल विकास, सेना सहित सभी विभागों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अभियान के तहत 12, 23 और 26 जनवरी तथा 12 फरवरी को विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक लाख पंजीकरण और शत-प्रतिशत ग्राम भागीदारी का लक्ष्य तय किया गया है। पंजीकरण वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed