{"_id":"614a21b48ebc3e84885ad533","slug":"state-government-will-buy-one-crore-doses-of-vaccine-this-month-cooperation-minister-rewari-news-rtk6247246161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह वैक्सीन की एक करोड़ डोज खरीदेगी प्रदेश सरकार : सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह वैक्सीन की एक करोड़ डोज खरीदेगी प्रदेश सरकार : सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने आए लोगों का उत्साहवर्धन करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। संवाद
- फोटो : Rewari
कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। लोगों को चाहिए कि वे बिना किसी संकोच के वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बावल के धोबी घाट, तिहाड़ा व प्राणपुरा में टीकाकरण शिविरों का रिबन काटकर शुभारंभ करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं सजग है। सरकार ने इस माह में एक करोड़ वैक्सीन की डोज खरीदने का निर्णय लिया है, ताकि प्रदेश के नागरिकों को जल्दी से जल्दी टीकाकरण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के गांव पाटौदा में 23 सितंबर को राव तुलाराम का शहीदी दिवस समारोह आयोजित होगा, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। शहीद किसी जाति, पार्टी विशेष का नहीं होकर, बल्कि सभी का होता है। शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने स्वयं ग्रामीणों को लगाई वैक्सीन :
गांव प्राणपुरा में कुछ बुजुर्गों ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से अनुरोध किया कि डॉक्टर साहब हम तो आपके हाथ से ही वैक्सीन लगवाएंगे। बुजुर्गों के इस अनुरोध पर उन्होंने मान गए और स्वयं उनको टीका लगाया। इस अवसर पर ईश्वर चनेजा, अजच चौकन, अमरजीत सिंह, ईश्वर सिंह, केशव मुदगिल, ललित शर्मा, सुनील, सरपंच सरजीत, रविंद्र, रणजीत, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।