मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ईमानदार एवं पारदर्शी शासन देने को कृतसंकल्प प्रदेश सरकार डिजिटल हरियाणा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। यह बात विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नाहड़ रोड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के कही।
इस दौरान ग्रामीणों ने आधार कार्ड, ट्यूबवेल कनेक्शन, गलियों का निर्माण कराने संबंधी अनेकों समस्याएं रखी, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनसेवा के रूप में चार सौ से ज्यादा ऑनलाइन सेवा प्रदान की जा रही हैं जिनके मिलने से एक ओर जहां लोगों के समय व धन की बचत हो रही है, वहीं सभी चीजें पारदर्शी बनी है। ग्राम पंचायतों को वाईफाई से जोड़ने की दिशा में सरकार प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, अशोक, प्रदीप, सत्यनारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।