फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State Awardee teacher Mukesh Kumar honored.

Rewari News: स्टेट अवाॅर्डी अध्यापक मुकेश कुमार का किया सम्मान

Tue, 08 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
State Awardee teacher Mukesh Kumar honored.
स्टेट अवार्डी अध्यापक मुकेश कुमार का सम्मान करते। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने स्टेट अवाॅर्डी अध्यापक मुकेश कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षाविद दुर्गा प्रसाद ने अध्यापक मुकेश कुमार को आध्यात्मिक साहित्य भेंट किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ साहित्य व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने मुकेश कुमार को साहित्य का अध्ययन कर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त गणित अध्यापक बालकृष्ण यादव ने लोई भेंट कर उनका सम्मान किया। समाजसेवी जयप्रकाश आर्य और धर्मवीर आर्य ने भी प्रेरणादायी पुस्तक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश आर्य ने कहा कि सम्मान केवल व्यक्ति की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि उसके निरंतर सेवा भाव और समर्पण का भी सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से शिक्षक के कार्यों को सम्मान मिलना शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। ऐसे सम्मान शिक्षकों को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed