{"_id":"6a0ca858c3aa5feee8033222","slug":"stadium-should-be-named-after-rezangla-heroes-rewari-news-c-198-1-rew1001-238726-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेजांगला वीरों के नाम पर हो स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेजांगला वीरों के नाम पर हो स्टेडियम
Tue, 19 May 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुलाधिपति असीम मिगलानी को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। स्रोत: संगठन
- फोटो : टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं संवाद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम का नाम रेजांगला वार हीरोज स्पोर्ट्स स्टेडियम रखने की मांग छात्र नेता रवि मसीत ने की है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने कुलाधिपति असीम मिगलानी को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि रेजांगला युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा कि रेजांगला युद्ध में शहीद हुए अधिकांश वीर सैनिक इसी क्षेत्र से संबंधित थे। ऐसे में विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम उनके सम्मान में रखा जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी राहुल खोला ने कहा कि यदि स्टेडियम का नाम रेजांगला वार हीरोज के नाम पर रखा जाता है तो आने वाली पीढ़ी वीर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त करेगी। कुलाधिपति असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरीश, कुणाल, योगेश सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।