फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special ward will be built for worsened TB patients

Rewari News: बिगड़ी टीबी के मरीजों के लिए बनेगा विशेष वार्ड

Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Special ward will be built for worsened TB patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बिगड़ी टीबी (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) के मरीजों के लिए शहर के सिविल अस्पताल में अलग से विशेष वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है।
पिछले दिनों सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते समय स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने टीबी रोगियों के लिए वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। अब इसे लेकर विभाग के अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में टीबी के अलग से बेड लगे हैं, लेकिन अब एमडीआर टीबी के मरीजों का अलग से वार्ड बनेगा। उसमें कम से कम 5 बेड रहेंगे। जिले में बिगड़ी टीबी के हर साल 85 से ज्यादा पीड़ित मिलते हैं। इन मरीजों को बेहतर ट्रीटमेंट मिले और भर्ती करने की जरूरत पड़ने पर अलग से वार्ड में किया जा सके, इसके लिए वार्ड बनाया जाएगा। इन मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ भर्ती नहीं कर सकते है। क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

क्या है बिगड़ी टीबी : टीबी एक गंभीर जीवाणु संक्रमण है जो माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से होता है। मरीज द्वारा इलाज के दौरान बार-बार बीच में दवाइयां छोड़ देने से एमडीआर टीबी होती है। एमडीआर टीबी का इलाज लंबा, महंगा और मुश्किल होता है। इसका कम से कम 9 महीने और ज्यादा से ज्यादा 20 महीने तक दवाइयों का कोर्स चलता है। इस टीबी के रोगियों के संपर्क में आए लोगों को सक्रिय टीबी के लिए जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed