फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special vaccination campaign will run for 3 days, 1.20 lakh will be vaccinated

3 दिन तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान,1.20 लाख को टीके लगेंगे

Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign will run for 3 days, 1.20 lakh will be vaccinated
शहर का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 से 15 सितंबर तक तीन दिन मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। तीन दिन में एक लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का सितंबर माह में जिले में शत प्रतिशत प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य है। जिले में अभी तक 74.31 फीसदी लोगों को टीके की प्रथम डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर में आ सकता बच्चों के लिए टीका
तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अक्तूबर से नवंबर माह में बच्चों के लिए कोरोना से बचाव को लेकर टीका आ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है कि सितंबर माह में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। इसमें 86.40 फीसदी नागरिकों का प्रथम डोज व 18 वर्ष से अधिक 44 वर्ष आयु वर्ग में 70.27 फीसदी तो 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु आयु वर्ग में कम 66.88 फीसदी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अब इस अभियान के तहत तीन दिन तक लगने वाले टीकाकरण शिविर में किसी प्रकार के पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। लोग अपना आधार कार्ड साथ लेकर केंद्र पर जाकर ऑन स्पॉट टीकाकरण करा सकते हैं। कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक जिसने अभी तक पहला टीका नहीं लगवा पाया है, वह बिना किसी पंजीकरण कराए नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पहली डोज नहीं लगवाई है, वह केंद्र पर आधार कार्ड व अपना मोबाइल नंबर जरूर लेकर जाए। उन्हें ऑनस्पॉट टीका लगाया जाएगा। कोविन एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले भी केंद्र पर जाकर ऑनस्पॉट वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed