फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special train services will be operated for passengers on Holi festival from today

Rewari News: होली पर्व पर यात्रियों के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन आज से

Sun, 09 Mar 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Special train services will be operated for passengers on Holi festival from today
नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही एक ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से होली पर्व पर अतिरक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 मार्च से 30 मार्च तक (07 ट्रिप) साबरमती से वीरवार व रविवार को 17:20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को सुबह 3:40 पर जयपुर और 17:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 मार्च से 31 मार्च तक (07 ट्रिप) हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21:00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जं, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इस रेलसेवा में 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 04725, हिसार-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.03.25 से 30.03.25 तक (04 ट्रिप) हिसार से रविवार को 05:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 पर जयपुर और अगले दिन सोमवार को 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726, हडपसर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 मार्च से 31 मार्च तक (04 ट्रिप) हडपसर से सोमवार को 17:00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04416, दिल्ली सराय-साबरमती आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09 मार्च को दिल्ली सराय से 08:10 बजे रवाना होकर दोपहर 13:20 पर जयपुर और रात 23:20 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अलवर, जयपुर, अजमेर, आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed