फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special promotional campaign started with the theme 'Saat Saal Bemisaal'

सात साल बेमिसाल थीम के साथ विशेष प्रचार अभियान का हुआ आगाज

Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special promotional campaign started with the theme 'Saat Saal Bemisaal'
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा हरियाणा सरकार के सात साल के कार्यकाल के दौरान प्रत्येक वर्ग के लिए उठाए गए कदमों को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार से सात साल बेमिसाल थीम के साथ विशेष प्रचार अभियान का आगाज हुआ। आजादी अमृत महोत्सव व हरियाणा सरकार के सात साल बेमिसाल थीम के तहत विशेष प्रचार अभियान आगामी 8 दिसंबर तक चलेगा जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विभागीय स्तर पर जिले में विशेष प्रचार अभियान के तहत लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक योजनाओं का गांव-गांव पहुंचकर लोक गीतों तथा भजनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के तहत सोमवार को जिले के गांव गुजरीवास में विभागीय भजन पार्टी द्वारा प्रचार करने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से रूबरू करवाना है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे प्रचार अभियान में रुचि लेकर सरकारी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed