फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special police supervisor took information about security arrangements

Rewari News: विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

Fri, 24 May 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Special police supervisor took information about security arrangements
रेवाड़ी। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा को जानकारी देते डीसी राहुल हुड्डा। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्र ने वीरवार को गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में आने वाले रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र व रोहतक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि घर से मतदान वाले रजिस्टर पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर होने चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा को बताया कि जिला प्रशासन शांतिप्रिय व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सक्रिय है। बताया कि जिले में लोकसभा आम चुनाव के तहत कुल 781 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बावल में 257, कोसली में 274 और रेवाड़ी विस में 250 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 9-9 एफएसटी व एसएसटी टीम बनाई गई हैं, जो 24 घंटे सक्रिय हैं। घर से मतदान व पोलिंग स्टाफ की मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया कि जिला प्रशासन को सी-विजिल एप पर 71, एमजीएस पोर्टल पर 413, टोल फ्री हेल्पलाइन पर 2500 शिकायतें मिलीं, जिनमें से सभी का समाधान कर दिया गया है। जिले में 1.60 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि रेवाड़ी, बावल सहित कोसली विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए सभी पोलिंग बूथों का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। गठित निगरानी टीमें भी और अधिक सक्रिय है और जिला में लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed