फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special camps will be organized to update PPP data

Rewari News: पीपीपी डाटा अपडेट करने के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर

Mon, 16 Jan 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized to update PPP data
रेवाड़ी। सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवारों के विवरणों को अपडेट करने के लिए जिला, खंड व गांव स्तर पर विशेष कैंप लगाकर डाटा अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा एडीसी कार्यालय व ई-दिशा केंद्रों में भी विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, जहां पर नागरिक सरलता से पीपीपी डाटा अपडेट करवा सकेंगे। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से संबंधित डाटा अपडेट करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीपीपी में डाटा के अपडेटेशन के कार्य में तेजी लाई जाए और इस कार्य को 25 जनवरी तक अवश्य पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पीपीपी में जन्मतिथि, आय, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय सहित 21 विभिन्न कॉलम अपडेट करने का प्रावधान किया गया है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की ओर से पहली बार इस प्रकार का नया प्रयोग किया गया है, जिससे अब लोगों को सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहलू है कि आज नागरिक सरकार की नई पहलों का हिस्सा बन रहे हैं और जागरूक हो रहे हैं। डीसी ने बताया कि यदि किसी परिवार का राशन कार्ड पीपीपी में डाटा अपडेटेशन के दौरान कट गया है, तो ऐसे नागरिक 18001802087 और 1967 टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed