फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   So far 7 lakh people got vaccinated in the district

जिले में अब तक 7 लाख लोगों ने लगवाया टीका

Thu, 16 Sep 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
So far 7 lakh people got vaccinated in the district
महिला को कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित मेगा टीकाकरण के बाद 7 लाख 48 हजार 1 सौ 50 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं वीरवार को 5 हजार तीन सौ उन्नस लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। ं जिले में 18-44 आयुवर्ग को 3 लाख 22 हजार 3 सौ दस पहली डोज व 64 हजार 7 सौ 76 दूसरी डोज वीरवार तक लगाई जा चुकी है। 45 से ऊपर आयुवर्ग को 1 लाख 16 हजार 326 पहली डोज व 61 हजार 301 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग को 95855 पहली डोज व 59644 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

आज 88 केंद्रों में लगेगा कोरोना टीके की डोज
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 88 अलग-अलग जगहों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहली डोज सिर्फ 5 स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व 84 स्थानों पर ऑन स्पॉट लगेगी। वहीं दूसरी डोज के लिए 1 स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व 81 स्थानों पर ऑन स्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले मेें शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, गांव मुंडलिया, कुंभावास, बुढाना, सीएचसी मीरपुर, गांव घुरकावास, चिल्हड़, आसियाकी, चांदावास, गादला, गुरावड़ा, पाल्हावास, सीएचसी खोल, गांव पाली व मंदोला, सीएचसी बावल सहित गांव जोनावास, रायपुर, आलमगिरपुर, रसगन, भगवानपुर, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी डहीना, गांव डहीना स्थित गर्ल्स स्कूल, गांव जाटूसाना, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी बव्वा, झाड़ौदा, यूपीएचसी राजीव नगर, शहर के गुज्जरवाड़ा, बुनियाद स्कूल, माडल टाउन स्थित बाल भवन, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर सहित पीएचसी धारूहेड़ा आदि 88 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed