{"_id":"69d2a30ab2485339b0040f54","slug":"so-far-130-lakh-quintals-of-mustard-have-arrived-at-the-market-with-70-percent-of-the-stock-having-been-lifted-rewari-news-c-198-1-rew1001-236291-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब तक मंडी में 1.30 लाख क्विंटल सरसों की आवक, 70 प्रतिशत का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब तक मंडी में 1.30 लाख क्विंटल सरसों की आवक, 70 प्रतिशत का हुआ उठान
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सरसों का हो रहा उठान। संवाद
रेवाड़ी।
शहर की नई अनाज मंडी में रविवार को सरसों उठान का कार्य पूरा दिन चला। करीब 10 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया। अब तक मंडी में लगभग 1 लाख 30 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है जबकि 70 प्रतिशत सरसों का उठान भी पूरा किया जा चुका है।
मंडी में सरसों की लगातार आवक के चलते व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। हालांकि, उठान की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आने वाले दिनों में सरसों की आवक और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंडी में व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। सरसों की खरीद प्राइवेट चल रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हो पाई है। किसान फिलहाल गेहूं की कटाई और तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मंडी प्रशासन का कहना है कि जैसे ही गेहूं की आवक शुरू होगी, खरीद की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
गेहूं में नमी की मात्रा अधिक, खरीद प्रभावित
कोसली। कोसली अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। खरीद का कार्य भी जारी है लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सरकारी मानकों के अनुसार निर्धारित नमी से अधिक होने पर गेहूं की खरीद में दिक्कत आती है जिससे किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
हाल ही में हुई बारिश और मौसम में बदलाव के कारण गेहूं में नमी बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल को सुखाने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ रहा है। कई किसान मंडी में पहुंचने के बावजूद अपनी फसल बेच नहीं पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं
मंडी अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि जैसे ही गेहूं निर्धारित मानकों के अनुसार होगा, उसकी खरीद तुरंत शुरू कर दी जाएगी। आने वाले दिनों में मौसम और फसल की स्थिति के अनुसार मंडियों में गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार की ओर से मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट को अनिवार्य किया है। गेट पास के लिए किसान का बायोमीट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने गेहूं 2,585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है।