{"_id":"68a4c62c07abb2c4c8068964","slug":"smoke-from-burning-garbage-is-polluting-the-air-rewari-news-c-198-1-fth1001-224378-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कूड़ा जलाने से निकला धुआं बिगाड़ रहा हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कूड़ा जलाने से निकला धुआं बिगाड़ रहा हवा
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी कार्यालय में शिकायत देने के लिए पहुंचे ग्रामीण। संवाद
बावल। औद्योगिक क्षेत्र में रात के समय कुछ असामाजिक तत्व डंपरों में भरकर कंपनियों का कचरा पातुहेड़ा के पास फेंककर जा रहे हैं। इसमें दिनभर आग सुलगती रहती है। इससे उठने वाला धुआं गांव की हवा में घुलता जा रहा है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को परेशानी हो रही है।
समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों का एक दल एचएसआईआईडीसी कार्यालय पहुंचा और इस संबंध में लिखित शिकायत दी। ग्रामीण पहले भी गंदे पानी की निकासी, कचरे के ढेर और प्रदूषण को लेकर शिकायतें कर चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
राम सिंह, मोहर सिंह, कमल, धर्मेंद्र, हेमराज, सोनू, शेर बहादुर, सतवीर और हवा सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि मंगलवार को कूड़ा डंप करने वाला एक डंपर मौके पर पकड़ा गया है जिसकी शिकायत अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। कचरे के अवैध निस्तारण पर कड़ी कार्रवाई हो और क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए।