फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Small tests are being done within a few minutes through the Health ATM machine.

Rewari News: हेल्थ एटीएम मशीन से छोटे-छोटे टेस्ट कुछ मिनट के अंदर ही हो रहे

Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Small tests are being done within a few minutes through the Health ATM machine.
फोटो: 01 रेवाड़ी। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक खंड का उद्घाटन करते डीसी अभिषे
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में 9 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से उद्घाटित एटीएम हेल्थ मशीन आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मशीन के जरिये आम नागरिक कुछ मिनटों के भीतर ही फुल बॉडी टेस्ट करा सकते हैं। पहले इन टेस्ट को कराने में लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। मगर अब यह मशीन लगने के बाद लोगों को इसका काफी फायदा मिल रहा है। यहां औसतन हर दिन एक दर्जन से ज्यादा लोगों के फुलबॉडी टेस्ट होते है। छोटे-छोटे टेस्ट कुछ मिनट के अंदर ही हो जाते है। ऐसे लोगों की संख्या हर दिन 50 से ज्यादा होती है। अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित यह मशीन विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन


इस प्रकार काम करती है मशीन
यह मशीन एक ही सैंपल से अनेक प्रकार के परीक्षण करने में सक्षम है, जिससे मरीजों को बार-बार सैंपल देने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके अलावा, मशीन से तुरंत रिपोर्ट्स उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे बीमारी की पहचान और उपचार में कीमती समय की बचत होती है। इस नई तकनीक ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में इजाफा किया है, बल्कि एक नई मिसाल भी कायम की है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की राय

अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने इस पहल को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि इससे गंभीर बीमारियों का त्वरित निदान संभव हो पाया है और इलाज की दिशा भी स्पष्ट हुई है। उनका मानना है कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आधुनिक, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है और यह मशीन इस लक्ष्य की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस प्रकार की मशीनों को जिला स्तर तक ही सीमित न रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की प्रतिक्रियाएं:

इलाज के लिए अस्पताल आई थी। रेवाड़ी को एडवांस टेक्नोलॉजी की यह मशीन देकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह गरीबों के लिए एक वरदान है।

- निकिता, मरीज
--------
यह मशीन काफी फायदेमंद है। इससे सभी टेस्ट एक साथ हो जाते हैं, जिससे समय की बचत होती है और रिपोर्ट भी जल्दी मिलती है।
- प्रवीण, मरीज
-----------------
वर्जन:
नागरिक अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन लगने से मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। छोटे-छोटे टेस्ट कुछ मिनट के अंदर ही हो रहे है। सभी चिकित्सक स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में इजाफा किया है। - डॉ. सुरेंद्र यादव, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed