फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Slogans raised against the government, demands raised

Rewari News: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मांग उठाई

Tue, 14 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against the government, demands raised
रेवाड़ी। गांव मनेठी स्थित उपतहसील परिसर में ''वार हो त्योहार हो, एम्स का निर्माण करो'' के नारे के साथ एम्स संघर्ष समिति का 43वें दिन धरना जारी रहा। एम्स संघर्ष समिति के तत्वावधान में 26 नवंबर को होने वाली वाहन रैली को कामयाब करने के लिए जन जोड़ो अभियान के तहत गांव मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, नांगल में सभाएं आयोजित की गई। सोमवार को एम्स संघर्ष समिति की ओर से प्राणपुरा कद्दू, चिमनावास, आलियावास गांवो की एक पंचायत गांव प्राणपुरा में आयोजित की गई। जमसभाओं एवं पंचायत में महिलाओं एवं युवाओं ने हिस्सा लिया और जन सभाओं में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि एम्स संघर्ष समिति द्वारा चलाए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है, इसी रास्ते ही एम्स का निर्माण होगा और 26 नवंबर को भारी संख्य में हिस्सा लेंगे। लोगो ने कहा अभी तक जो हासिल किया है, वह आंदोलन का ही परिणाम है। जन सभाओं को मुख्य रूप से समिति के प्रधान श्योताज सिंह, समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद, कर्नल राजेंद्र सिंह सलाहकार, सूबेदार दिलबाग सिंह प्रचार सचिव, देसराज, डॉक्टर नरेंद्र अमर सिंह राजपुरा ने संबोधित किया।एम्स संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि माजरा एम्स के नाम से ओपीडी जनवरी तक चालू की जाए। 6 माह में चालू करने के पीछे कोई जायज तर्क नहीं है, कल तक तो यह नेता कहते थे कि बिना एम्स निर्माण के ओपीडी कैसी शुरू होंगी, अब उसी नेता को कहना पड़ रहा है कि ओपीडी शुरू होंगी। यह आंदोलन के दवाब का ही नतीजा है।
विज्ञापन


इस दौरान एम्स संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से कर्नल राजेंद्र सिंह व सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया को सलाहकार, जितेंद्र सिंह शर्मा को खंजांजी, सूबेदार दिलबाग सिंह पाड़ला को प्रचार मंत्री, कंवल सिंह नांगल को संगठन सचिव, बीडी यादव को सह सचिव, सत्यप्रकाश उर्फ कुकू गोयल को ऑडिटर चुना गया। मूलचंद आर्य, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, महावीर पंच, मास्टर दयाराम को कार्यकारिणी की मीटिंग में विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। नव निर्वाचित सदस्यों को समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र ने शपथ दिलाई। धरने पर कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद, ओमप्रकाश सैन सचिव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, धर्मपाल तोताराम आलियावास, ईश्वर सिंह नांगल, मोहिंद्र सिंह खोल, रामकुमार निमोठ, सुनील डहीना, देशराज, दयानंद, बलवंत पंच, राजबीर नंबरदार, बृजमोहन आर्य, रामजस,यादराम, राकेश शर्मा इत्यादि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed