{"_id":"67feaac697ee6f5e9701f8c6","slug":"six-trains-passing-through-rewari-will-be-canceled-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-217955-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें कल रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें कल रहेंगी रद्द
Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 16 अप्रैल को रेवाड़ी से गुजरने वाली पांच ट्रेनें रीशेड्यूल और तीन ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी। जबकि 17 अप्रैल को रेवाड़ी से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द होंगी।
ब्लॉक के चलते ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेवाड़ी-जयपुर और दिल्ली रूट काफी व्यस्त है। इस रूट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से 16 अप्रैल को पांच ट्रेनें रीशेड्यूल रहेंगी। गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन 16 अप्रैल को उदयपुर सिटी से अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 16 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19701 जयपुर- दिल्ली कैंट ट्रेन 16 अप्रैल को जयपुर से अपने 2 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेलसेवा 16 अप्रैल को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22996 जोधपुर- दिल्ली सुपरफास्ट रेलसेवा 16 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
वहीं 17 अप्रैल को 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 54413 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54414 रेवाड़ी- दिल्ली, गाड़ी संख्या 74001 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74004 रेवाड़ी- दिल्ली, गाड़ी संख्या 54020 रोहतक-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 54019 रेवाड़ी- रोहतक ट्रेन शामिल हैं।
-
प्रारंभिक स्टेशन से रेगुलेट रहेंगी यह ट्रेनें
गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 16 अप्रैल को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट-इच्छापुरी के मध्य 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 16 अप्रैल को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट-इच्छापुरी के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 12957 साबरमती-नई दिल्ली ट्रेन 16 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी, उत्तर पश्चिम रेलवे पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।