नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि इनमें से तीन उम्मीदवारों ने बैकअप के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी, वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए वीरवार दो सितंबर को 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। वहीं, 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार खेम चंद सैनी, सन्नू देवी पत्नी खेम चंद सैनी, प्रदीप कुमार पुत्र मंगत राम, महेंद्र सिंह पुत्र मंगतराम, सुदेश धर्मपत्नी जितेंद्र व जितेंद्र पुत्र कंवर सिंह शामिल हैं।